फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road contruction negligence

Mainpuri News: स्टेशन रोड के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, इंटरलॉकिंग धसी

Sun, 29 Mar 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road contruction negligence
फोटो 42 अ​धिकारियों के साथ स्टेशन रोड का निरीक्षण करते जिला​धिकारी। स्त्रोत प्रशासन
मैनपुरी। भांवत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहे तक 624.011 रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य की वर्तमान स्थिति को देखने के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण के अभियंता से कहा कि इंटरलॉकिंग और पटरी का कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। इंटरलॉकिंग अभी से कई स्थानों पर धस गई है, उन्होंने स्वयं इंटरलॉकिंग कार्य को उखड़वा देखा। सामने आया की इंटरलॉकिंग के नीचे मानक के अनुसार बालू, गिट्टी का प्रयोग नहीं किया गया है। उन्होंने मौके मौजूद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अभियंता को आदेश दिया कि इंटरलॉकिंग के कार्य को संबंधित ठेकेदार से सही करवाकर और कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने पर ही उसका भुगतान किया जाए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया है, जो कमियां पाई गई हैं किसी अभियंता की मौजूदगी में उन्हें सही कराया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से जानकारी की तो अधिशासी अभियंता डीसी मुकेश ने बताया कि इस परियोजना पर अब तक करीब 3 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुका है। जिससे 1300 मीटर में रोड चौड़ीकरण, डिवाइडर और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा चुका है। निर्माण कार्य करीब 95 फीसदी पूरा हो चुका है, जो कमियां पाई गई है उन्हें जल्द ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed