{"_id":"6aa1adfe50d2e8038302ead7","slug":"mainpuri-news-road-accident-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-166350-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान अपनी बहन और बहनोई के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी अरविंद कुमार (45) मंगलवार को अपने ममेरे भाई के घर आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए गांव दिवनपुर थाना भोगांव गए थे। उनके साथ उनकी बहन फूलश्री और बहनोई नेत्रपाल, जो गांव कुंजपुरा थाना सिरसागंज के निवासी हैं, भी मौजूद थे। देर शाम करीब सात बजे तीनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर कुमार मिल के पास एक बाइक चालक गलत दिशा से आया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में अरविंद कुमार, उनकी बहन फूलश्री और बहनोई नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ देर उपचार के बाद अरविंद कुमार ने दम तोड़ दिया।