{"_id":"6a9860e73f3016209a021b77","slug":"mainpuri-news-rape-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165929-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घर में बेरोक-टोक आने वाला परिचित ही निकला दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घर में बेरोक-टोक आने वाला परिचित ही निकला दरिंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। तीन माह की दूधमुंही मासूम के साथ हुई दरिंदगी में जो सच सामने आया है, वह समाज और रिश्तों के ताने-बाने को झकझोर देने वाला है। आरोपी कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि परिचित था, जिसका घर में बेरोक-टोक आना-जाना था।
घटना की शाम पीड़िता की मां रसोई में खाना बना रही थीं और पिता अपने काम में व्यस्त थे। तभी गांव का रहने वाला 32 वर्षीय कन्हैया रोजाना की तरह सहज अंदाज में घर दाखिल हुआ। परिवार को क्या मालूम था कि जिस शख्स को वे अपना समझकर घर के भीतर आने देते थे, उसके मन में इतना खौफनाक इरादा छिपा है। पहले उसने चारपाई पर लेटी मासूम को प्यार से दुलारने का नाटक किया और खिलाने के बहाने गोद में उठाकर बाहर चला गया।
माता-पिता कन्हैया के मंसूबे से अंजान बेफिक्र अपने काम में लगे थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी तीन माह की बच्ची किस दर्द से गुजर रही है। करीब 30 मिनट बाद जब मां-पिता ने बेटी की हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पल भर में कन्हैया के घर आने और बच्ची को ले जाने का पूरा घटनाक्रम आंखों के सामने घूम गया। असहनीय दर्द से तड़प रही बेटी की चीखों ने माता-पिता की धड़कनें बढ़ा दीं। संवाद