फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news pre board exam

Mainpuri News: 16 जनवरी से जिले में शुरू होंगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं

Sat, 03 Jan 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news pre board exam
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। डीआईओएस सतीश कुमार ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 16 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58644 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड की परीक्षा होनी है। ये परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा से जुड़ी स्कीम भी जारी की गई है। 16 जनवरी से प्री-बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी तक संपन्न होंगी। ये परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक होंगी। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह समयसारिणी के तहत प्री-बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed