फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news power house electricity

Mainpuri News: परौंख में बनेगा बिजली घर, मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

Sat, 07 Feb 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news power house electricity
मैनपुरी। विद्युत विभाग परौंख में नए बिजली घर का निर्माण कराएगा, इससे लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाएगी। इसके साथ ही कई अन्य कार्य विभाग के द्वारा कराए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार और अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय मनोज कुमार ने विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर वर्तमान में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया, इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित कार्यों की सूची भी दी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्ताव तैयार कर इसकी सूची भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने व निर्बाध बिजली देने के लिए विद्युत विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों में परौंख क्षेत्र में नए बिजली घर का निर्माण होना है। उपकेंद्र भोगांव, सुल्तानगंज और घिरोर में तीन नई 33 केवी लाइनों का निर्माण, भोगांव टाउन, सुल्तानगंज, हन्नु खेड़ा, शमशेर गंज, कुसमरा, अरसारा, जोत, गढि़या, पतारा, असरोही, कोसमा, घिरोर, कांकन, ज्योति रोड ग्रामीण उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि, बेवर, गढ़िया, भदेही, जोत, मोटा, पतारा, सिविल लाइन ग्रामीण पर 2, कुरावली, घिरोर, दन्नाहार, औंछा, ज्योति रोड ग्रामीण 2 पर 11 केवी लाइनों का निर्माण, 394 विभिन्न क्षमता के गांव, कस्बों में रखे वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, विभिन्न गांवों और कस्बों में 92 अतिरिक्त नए वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना, 33 केवी की 18 लाइनों का सुदृढि़करण, 11 केवी की 152 लाइनों का सुदृढि़करण और 131 आईटी लाइनों का सुदृढि़करण कराने के कार्य प्रस्ताव में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed