फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news police encounter lootera captured

Mainpuri News: दंपती को गोली मारकर लूटने वाले लुटेरे से मुठभेड़, गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news police encounter lootera captured
फोटो 9 मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व पुलिस बल। संवाद - फोटो : credit
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दंपती को गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे से एलाऊ पुलिस की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साथी की तलाश की जा रही है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी दिलीप कुमार बृहस्पतिवार सुबह पत्नी दिव्या के साथ शहर की गीतापुरम कालोनी स्थित घर से गांव जा रहे थे। तभी सिंहपुर नहर पुल से गोपालपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और तमंचा के बल पर लूट की वारदात अंजाम दी थी। विरोध करने पर दंपती के पैर में गोली मार दी गई थी। गंभीर घायल दंपती का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। वारदात के बाद एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं खुलासे को लेकर तीन टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तड़के करीब तीन बजे थाना एलाऊ पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी शिवसिंहपुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध बाइक सवार को आता देख रुकने का इशारा किया, पुलिस को देख संदिग्ध बाइक मोड़ कर भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने भी बचाव में फायर किए। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी, सिटी सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट चली मुठभेड़ के दौरान लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ करने पर अपना नाम अमित उर्फ सोनू निवासी हरचंदपुर बताया। एसपी सिटी ने बताया कि लुटेरे ने कबूल किया कि उसने ही गोपालपुर जाने वाले मार्ग पर दंपती को गोली मार कर लूट की वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed