{"_id":"69dea1c713de6ef12500022b","slug":"mainpuri-news-peanut-crop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-157571-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मूंगफली की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर कर दिया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मूंगफली की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर कर दिया बर्बाद
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव रूपपुर भरतपुर में स्थित एक खेत में खड़ी मूंगफली की फसल को 11 अप्रैल की रात जोतकर नष्ट कर दिया गया, जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे किसान ने विरोध किया तो हाथापाई की गई। कोतवाली पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अडूपुर निवासी सत्यराम लोधी ने बताया कि उनकी दो बीघा जमीन सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर भरतपुर में है। गांव रूपपुर के रहने वाले रजनीश यादव, अनुज कुमार और सुखेश चंद्र उनकी जगह पर कब्जा करना चाहते हैं।
11 अप्रैल की रात को तीनों ने उनकी दो बीघा खेत में खड़ी मूंगफली की फसल जोत कर नष्ट कर दिया।
जानकारी होने के बाद वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया, उनके साथ हाथापाई की गई। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।