{"_id":"69e543030b7bc70df00090e1","slug":"mainpuri-news-parshuram-shobayatra-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-157860-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों ने दुरभिसंधि कर महिला अधिकारों पर डाला डाका: ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षियों ने दुरभिसंधि कर महिला अधिकारों पर डाला डाका: ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
फोटो 3 उप मुख्यमंत्री और अतिथियों का स्वागत करते परशुराम शोभा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक। संवाद
मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के सम्मान में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लोकसभा में रखा था। विपक्षियों से दुरभिसंधि (षड्यंत्र) कर इस बिल को लोकसभा में गिराकर महिला अधिकारों पर डाका डालने का कार्य किया है। यह बात रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जबसे लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरा है, तब से देश विशेषकर उत्तर प्रदेश में महिलाएं आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति कांग्रेस और सपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सपा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ कुतर्क रचकर देश की आधी आबादी को उनके अधिकारों से वंचित करने का कार्य किया है। बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाएं घरों से निकल कर विरोध करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी चाहता हैं कि उनके घर की महिलाएं तो आगे बढ़ें, लेकिन किसी कमजोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका न मिले। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा घर-घर जाएगी। महिलाओं के सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया, अनुजेश प्रताप यादव, आलोक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी
उप मुख्यमंत्री से सवाल किया गया कि जिला अस्पताल के हृदयरोग विभाग में ताला लटक रहा है। 10 साल से डॉक्टर नहीं है तो उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मेडिकल कॉलेज नहीं खोले इसलिए डॉक्टरों की कमी है। भाजपा ने अब तक 81 मेडिकल कॉलेज संचालित कर दिए हैं, जल्द ही डॉक्टरों की कमी की समस्या दूर होगी।
प्रेस क्लब के लिए डीएम को सौंपी जिम्मेदारी
पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार की बात कही। इस पर उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को बुलाकर कहा कि प्रेस क्लब का जीर्णोद्धार कराया जाए। उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों को भरोसा दिया कि वह स्वयं ही प्रेस क्लब का उद्घाटन करने आएंगे।