फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Gains Pace: Sikandra Station Concourse Ready 230 U-Girders Installed on ISBT-Sikandra Section

आगरा मेट्रो: सिकंदरा स्टेशन का कॉनकोर्स तैयार, 230 यू-गर्डर भी लगे; निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के आईएसबीटी-सिकंदरा खंड में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और सिकंदरा स्टेशन का कॉनकोर्स तल तैयार हो गया है। इस खंड में 272 यू-गर्डर लगाए जाने हैं, जिनमें 230 का निर्माण पूरा हो चुका है।
 

विज्ञापन
Agra Metro Gains Pace: Sikandra Station Concourse Ready 230 U-Girders Installed on ISBT-Sikandra Section
आगरा में मेट्रो की स्थिति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सिकंदरा तक मेट्रो पहुंचने की राह तेजी से तैयार हो रही है। सिकंदरा स्टेशन का कॉनकोर्स तल बनकर तैयार हो गया है। आईएसबीटी से सिकंदरा के बीच सभी पियर बन चुके हैं और 230 यू-गर्डर लगाए जा चुके हैं। यह काम पूरा होने पर सिकंदरा, गुरु का ताल और आसपास के इलाकों के लोगों को शहर में आने-जाने के लिए तेज और सुविधाजनक साधन मिलेगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क डॉ पंचानन मिश्र ने बताया कि आईएसबीटी-सिकंदरा खंड में कुल 272 यू-गर्डर लगाए जाने हैं। इनमें 230 का निर्माण पूरा हो चुका है। 52 आई-गर्डर में 36 और 131 पियरकैप में 121 का काम भी पूरा हो गया है। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन सिंगल पिलर तकनीक से बनाए जा रहे हैं। कॉनकोर्स के निर्माण में डबल-टी और पाई गर्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क यातायात पर कम असर पड़ता है।
विज्ञापन



आगरा में मेट्रो की स्थिति
आगरा में 29.4 किलोमीटर के दो कॉरिडोर में कुल 27 स्टेशन हैं। पहला कॉरिडोर ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर का है, जिसमें 13 स्टेशन हैं। इसका छह किलोमीटर लंबा प्राथमिकता खंड चालू है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक करीब 16 किलोमीटर का है, जिसमें 14 एलिवेटेड स्टेशन हैं और निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed