फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news ots scheme

Mainpuri News: ओटीएस योजना में हन्नूखेड़ा बिजली घर पहले स्थान पर

Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ots scheme
मैनपुरी। नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रही बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) का पहला चरण समाप्त हो गया है। पहले चरण के बाद हन्नूखेड़ा बिजली घर ने सर्वाधिक पंजीकरण कराकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।जिले में 56 बिजली घरों के माध्यम से आपूर्ति दी जाती है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि हन्नूखेड़ा बिजली घर क्षेत्र के अंतर्गत प्रथम चरण में सबसे अधिक 1406 ओटीएस पंजीकरण हुए हैं। इससे राजस्व के रूप में एक करोड़ 76 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। भोगांव देहात बिजली घर 1353 पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर है। निगम को एक करोड़ 24 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कुरावली बिजली घर क्षेत्र में 1237 पंजीकरण हुए हैं। इससे एक करोड़ 36 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

हन्नूखेड़ा बिजली घर के प्रभारी अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके और स्टाफ की ओर से घर-घर जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। योजना में रुचि न लेने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। व्यापक स्तर पर शिविर और प्रचार-प्रसार के पहले स्थान पर आने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed