फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news objactable massage

Mainpuri News: डीएलएड प्रशिक्षु को भेजा आपत्तिजनक मैसेज

Sat, 14 Feb 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news objactable massage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। डायट भोगांव पर प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रा की शिकायत पर प्राचार्य ने प्रवक्ता को तलब किया तो प्रवक्ता ने प्राचार्य के सामने ही धोखे से मैसेज जाने की बात कहते हुए छात्रा से माफी मांग ली। इसके बाद छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की है। डायट भोगांव पर प्रशिक्षु छात्रा को यहां तैनात प्रवक्ता ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इस मामले में जब प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा से बात की गई तो प्राचार्य ने बताया कि नवंबर 2025 में एक डीएलएड प्रशिक्षु ने प्रवक्ता द्वारा उसके मोबाइल पर गलत मैसेज भेजे थे। इसकी शिकायत छात्रा ने उनसे की थी। उन्होंने छात्रा को मामले में एफआईआर कराने को कहा था। इस पर छात्रा ने कहा कि प्रवक्ता को बुलाकर वे अपने ढंग से समझा दें। इस पर उनके द्वारा प्रवक्ता को मौके पर बुलाया गया। प्रवक्ता ने छात्रा से माफी मांगते हुए कहा कि वह यह मैसेज अपनी पत्नी को भेज रहा था, गलती से उसके मोबाइल पर पहुंच गया। इसके बाद छात्रा ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया था। छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी तीन महीने पहले ही प्रवक्ता को कक्षा शिक्षण से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed