{"_id":"6afe0544af656b13490620df","slug":"mainpuri-news-world-toilet-day-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-171206-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार: जिले के 803 गांव ओडीएफ, 7,121 व्यक्तिगत इकाइयों का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार: जिले के 803 गांव ओडीएफ, 7,121 व्यक्तिगत इकाइयों का निर्माण पूरा
विज्ञापन
फोटो 15 बेवर के गांव पुरैया में शौचालय निर्माण के बाद सत्यापन करते जिला प्रोग्राम मैनेजर नीरज श
- फोटो : Archive
मैनपुरी। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले में स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों की तस्वीर साफ नजर आ रही है। स्वच्छ भारत मिशन योजना ने ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता मुहिम को नई रफ्तार दी है। अभियान के तहत घर-घर आवश्यक सुविधा उपलब्ध होने से खुले में जाने की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगा है। अब तक जिले के 803 गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जा चुका है। वहीं, वंचित पात्र परिवारों को इस निर्माण के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जिन पात्र परिवारों के घरों में अभी तक यह सुविधा नहीं है, वे ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
2,693 आवेदनों का चल रहा सत्यापन
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में जिले को 14,093 व्यक्तिगत इकाइयों (इज्जत घर) के निर्माण का लक्ष्य आवंटित हुआ है। इसके सापेक्ष अब तक 7,121 का निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है, जबकि 2,693 आवेदनों की जांच व सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। शेष लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए विभाग को नए पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का इंतजार है।
विज्ञापन
वर्जन:
ग्रामीण अंचल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पात्र परिवारों को निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। जिन पात्र लोगों के पास अभी यह सुविधा नहीं है, वे सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- अमित त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी
इनसेट बॉक्स
योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
• स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट swachhbharatmission.ddws.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर व्यक्तिगत घरेलू सुविधा से संबंधित आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें।
• मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) पूरा करें।
• आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाते का सही विवरण अपलोड करें।
• फॉर्म सबमिट करने के बाद आप पोर्टल पर ही आवेदन की स्थिति (स्टेटस) जांच सकते हैं।
• विभागीय सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर सीधे बैंक खाते में सहायता राशि भेज दी जाती है।
लाभार्थियों की बात
घर में सुविधा न होने के कारण बाहर जाने में काफी शर्मिंदगी और असुरक्षा महसूस होती थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऑनलाइन आवेदन किया, जिसके बाद सहायता राशि मिली और निर्माण पूरा हो गया। अब बाहर जाने की मजबूरी से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है। - पिंकी, निवासी, ओहना
घर में यह व्यवस्था न होने से पूरे परिवार को परेशानी उठानी पड़ती थी। एक दिन गांव में आए कर्मचारियों ने योजना की जानकारी देकर आवेदन करने की सलाह दी। आवेदन करने पर निर्माण के लिए धनराशि मिल गई। अब घर में ही सुविधा होने से बेहद अच्छा महसूस होता है। - सुमन, निवासी, सहन