{"_id":"6987a1a70e0ce882750b67ea","slug":"mainpuri-news-navodaya-exam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-153668-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कक्षा 9 की एक सीट पर 29, 11 की 10 सीटों के लिए 234 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कक्षा 9 की एक सीट पर 29, 11 की 10 सीटों के लिए 234 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो 27 शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक
फोटो 23 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा:
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 और 11 की प्रवेश परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा नौ के एक पद के लिए 29 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि कक्षा 11 में 10 पद के लिए 234 अभ्यर्थी शामिल हुए।
शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 एवं 11 की रिक्त सीटों के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 की एकमात्र रिक्त सीट के लिए और कक्षा 11 की 10 सीटों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे। कक्षा 9 के लिए 66 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया जबकि कक्षा 11 के लिए 296 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। प्रवेश परीक्षा के द्वारा इन सीटों के भरने के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई। इसमें कक्षा 9 के 66 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 29 अभ्यर्थी जिसमें 19 छात्र एवं 10 छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए, 37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि कक्षा 11 के लिए पंजीकृत 298 अभ्यर्थियों में से 234 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए 64 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में आब्जर्वर के रूप में नायब तहसीलदार राहुल कुमार यादव, उप प्राचार्य सुघर सिंह मौजूद रहे। रीमा, रानी, कृति, रितु राय, अवनीश कुमार, वेदपाल, वीरेंद्र ने कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाई।