फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news national shoot ball garima

Mainpuri News: नेशनल शूटिंग बॉल में प्रतिभा दिखाएंगी गरिमा

Sat, 03 Jan 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news national shoot ball garima
फोटो 12 गरिमा चौहान।
मैनपुरी। होनहार शूटिंग बॉल खिलाड़ी गरिमा चौहान ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। गरिमा का चयन उत्तर प्रदेश की शूटिंग बॉल टीम में हुआ है। जो कि नौ से 12 जनवरी तक महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

शहर के समीपवर्ती गांव बिछिया निवासी गरिमा चौहान का शूटिंग बॉल खेल के प्रति बचपन से ही लगाव था। गरिमा का चयन महाराष्ट्र के सोलापुर में होने वाली शूटिंग बॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम में हुआ है। गरिमा के चयन पर परिवार में खुशी है। गरिमा ने इससे पहले पिछले वर्ष जूनियर वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। वह जोनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

गरिमा ने बताया कि उनके पिता अनिल कुमार सिंह किसान है, खेल में रुचि को देखते हुए पिता की ओर से भरपूर सहयोग मिला। उनका कहना है कि शूटिंग बॉल में अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है। गरिमा के चयन पर शूटिंग बॉल संघ के अध्यक्ष सीपी पांडये, सचिव अमर यादव, सौरभ कुमार, प्रांशु, अभिराज, ज्योति, जानवी, समीक्षा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed