फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news narendra kashyap

Mainpuri News: बिहार में हार के बाद अखिलेश की चिंता परेशानी बढ़ गई है

Fri, 09 Jan 2026 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news narendra kashyap
मैनपुरी। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप दो दिन के प्रवास पर जनपद में आए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की इसके बाद विकास कार्याें की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता राजवीर जाटव के घर पर भोजन किया। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला, कहा कि अखिलेश जबसे बिहार से हारकर आए हैं उनकी परेशानी और चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछला वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और मैनपुरी के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर मैनपुरी आए। उन्होंने शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजवीर सिंह के घर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ भोजन किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनरेगा का लाभ गरीब और ग्रामीण को नहीं मिल रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं कहा था कि सरकार से जो योजना के लिए पैसा जाता है उसका पूरा हिस्सा लोगों को नहीं मिल पाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस योजना का नाम बदला गया और इसे विकसित भारत जी राम जी का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को एसआईआर में एनआरसी दिखती है। हम उनकी दुविधा और परेशानी समझ रहे हैं। बिहार में उन्होंने कई रैली की, लेकिन उसके बावजूद भी उनको जीत नहीं मिली। अखिलेश जी की चिंता बढ़ गई है। हम उनकी परेशानी को जानते हैं। 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का अस्तित्व बचाने की चुनौती होगी, इसीलिए वह चुनाव आयोग की योजना के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed