{"_id":"69ac6b39d12d9c54030a6636","slug":"mainpuri-news-maleria-officers-absent-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-155222-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बुखार के मरीज बढ़े मलेरिया विभाग के अधिकारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बुखार के मरीज बढ़े मलेरिया विभाग के अधिकारी गायब
विज्ञापन
फोटो 31 मलेरिया अधिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
मैनपुरी। एक तरफ जहां जिले में बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मलेरिया विभाग जिस पर बुखार की रोकथाम की जिम्मेदारी है उसके अधिकारी गायब रहते हैं। सीएमओ कार्यालय स्थित मलेरिया विभाग के कक्ष में सन्नाटा नजर आता है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते बुखार की रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में बुखार पर काबू पाना मुश्किल होगा। जिले में मच्छरों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। लोग मच्छरों से परेशान हैं। बुखार के मरीज भी तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। होली से पहले जहां जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए 100 से 120 मरीज पहुंचते थे वहां अब यह संख्या बढ़कर 170 तक पहुंच गई है। 2025 में जिले में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज पाए गए थे। इसके बाद भी मलेरिया विभाग मच्छरों की रोकथाम पर ध्यान नहीं दे रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिला मलेरिया अधिकारी अधिकतर गायब ही रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में सहायक मलेरिया अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी गायब रहते हैं। शनिवार की दोपहर मलेरिया विभाग में तीन घंटे तक एक भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम शुरू होने हैं और मलेरिया विभाग ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है।
-- --
जिला मलेरिया अधिकारी कभी-कभी गायब रहते हैं फोन से बात करने पर बीमारी की बात कहते हैं। उनके कार्यालय न आने के दिनों की अनुपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। अन्य अधिकारी और कर्मचारी शनिवार को कार्यालय में नहीं थे इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को मैं तहसील दिवस के साथ अधिकारियों के साथ अन्य बैठको में व्यवस्त रहा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी कभी-कभी गायब रहते हैं फोन से बात करने पर बीमारी की बात कहते हैं। उनके कार्यालय न आने के दिनों की अनुपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। अन्य अधिकारी और कर्मचारी शनिवार को कार्यालय में नहीं थे इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को मैं तहसील दिवस के साथ अधिकारियों के साथ अन्य बैठको में व्यवस्त रहा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. अनिल कुमार, प्रभारी सीएमओ