{"_id":"69444c0cfbb9c94c32029594","slug":"mainpuri-news-mainpuri-premier-league-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150734-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विक्रांत के शानदार प्रदर्शन से एजे फिटनेस ने दर्ज की बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विक्रांत के शानदार प्रदर्शन से एजे फिटनेस ने दर्ज की बड़ी जीत
विज्ञापन
फोटो 16 एमपीएल में मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डॉ़ राकेश गुप्ता। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए पूल बी के दूसरे मैच में एजे फिटनेस ने रॉकफोर्ट वीसीसी को नौ विकेट से हराया। विक्रांत भदौरिया के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम को बड़ी जीत मिली।
मैच में एजे फिटनेस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। रॉकफोर्ट ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 95 रन बनाए। अभिषेक अग्निहोत्री ने 36 और नीरज कुमार ने नाबाद 18 रन जोड़े। एजे फिटनेस के विक्रांत सिंह भदौरिया और अभिराज ने तीन-तीन और सिद्धार्थ गुप्ता ने दो विकेट झटके। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजे फिटनेस ने बेहद आसानी से 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज विक्रांत सिंह भदौरिया ने 59 और अजय चौहान ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली। रॉकफोर्ट के राम दीक्षित ने एक विकेट लिया।
मैच से पहले लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक डॉ़ राकेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रधान हरदीप सिंह ने एजे फिटनेस के विक्रांत सिंह भदौरिया को प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और विशाल वर्मा ने, स्कोरिंग मृदुल रायजादा और शिवम् शुक्ला ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की।