{"_id":"698e319c9507b4c3c90032a4","slug":"mainpuri-news-mahashivratri-cleaness-campaign-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-153944-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विशेष सफाई अभियान चलेगा, ईओ ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विशेष सफाई अभियान चलेगा, ईओ ने दिए निर्देश
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश ने बृहस्पतिवार को 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में विशेष सफाई के निर्देश दिए। बैठक में सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह और अनिल कुमार ने सुपरवाइजर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ईओ ने कहा कि शहर के चांदेश्वर मंदिर, भीमसेन मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए मंदिर परिसरों व आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। कूड़े का नियमित उठान कराया जाए तथा मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर चूने का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।
मंदिरों के आसपास कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई न दे। जिन मार्गों से कांवड़ यात्रियों का आवागमन होगा, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए। यदि कोई सड़क क्षतिग्रस्त है तो उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।