फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news loot pepper spray

Mainpuri News: बच्ची की आंखों में मिर्च स्प्रे डाल लाखों के जेवर-नकदी लूटे

Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news loot pepper spray
किे​ि - फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।
किशनी। गांव पृथ्वीपुर के एक घर में रविवार रात घुसे दो बदमाश लाखों के जेवर और नकदी लूटकर भाग निकले। वारदात के दाैरान घर में अकेली दस वर्षीय बच्ची ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। देर रात तक
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी कमलेश प्रजापति ट्रक चालक हैं। रविवार रात करीब आठ बजे उनकी दस वर्षीय बेटी आस्था टीवी पर रामायण सीरियल देख रही थी। मां राखी अहाते में बंधी भैंस को देखने गई थीं। इसी बीच माैका पाकर दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आस्था विरोध करना चाहा तो तक एक लुटेरे ने उसकी आंखों पर मिर्च स्प्रे डाल दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस बीच लुटेरे कमरे में रखी अलमारी से लाखों के जेवर और नगदी लूटकर छत के रास्ते भाग गए।
विज्ञापन


आस्था किसी तरह जीने की कुंडी खोलकर बाहर निकली और शोर मचाया। शोर सुनकर मां उसके पास पहुंची। बेटी की हालत देख उनके होश उड़ गए। बेटी ने लूट की घटना के बारे में जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने कहा कि बच्ची पर संभवतः कोई नशीला स्प्रे डाला गया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed