{"_id":"6928b8e9c16afa20e905f170","slug":"mainpuri-news-girl-athletic-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-149528-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एथलेटिक्स लीग में प्रतिभा दिखाएंगी बालिकाएं, दिख रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एथलेटिक्स लीग में प्रतिभा दिखाएंगी बालिकाएं, दिख रहा उत्साह
विज्ञापन
फोटो 8 नेहरु स्टेडियम में एथलेटिक्स लीग की तैयारियां। संवाद
मैनपुरी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेलो इंडिया एथलेटिक्स अस्मिता लीग का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। इसमें जनपदभर की बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। लीग के लिए खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम में लीग की तैयारियों को पूरा किया है।
भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन और मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के संयुक्त प्रयास से खेलों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बालिका एथलेटिक्स लीग का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। नेहरु स्टेडियम में 28 नवंबर को एथलेटिक्स लीग का आयोजन होगा। लीग में अंडर-14 आयु वर्ग और अंडर-16 आयु वर्ग की 100 से अधिक बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि स्टेडियम में लीग की तैयारियों को बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह करेंगी। पुरस्कार वितरण अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद करेंगी। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 100 बालिकाओं ने पंजीकरण कराए हैं।
एथलेटिक्स अस्मिता लीग से जिले की बालिकाओं को एक मंच मिलेगा। बालिका खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं।
- रौनक, खिलाड़ी।
एथलेटिक्स लीग के लिए बालिका खिलाड़ियों में उत्साह है। लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खूब अभ्यास किया है। उम्मीद है कि लीग में बेहतर प्रदर्शन करूंगी।
विज्ञापन
- प्रीती, खिलाड़ी।