फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news geriatric ward

Mainpuri News: स्टाफ नर्स के भरोसे रहते हैं जीरियाट्रिक वार्ड के मरीज

Wed, 21 Jan 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news geriatric ward
फोटो 24 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के जीरियाटिक वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : संगठन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में चार साल पहले जीरियाट्रिक वार्ड की स्थापना कराई गई थी। वार्ड की स्थापना का उद्देश्य था कि 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके, लेकिन मरीजों का यह सपना चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। यहां भर्ती बुजुर्ग मरीजों के लिए न तो अलग से डॉक्टर की तैनाती हो सकी और न ही व्यवस्थाओं का हाल सुधरा। यहां भर्ती मरीजों का जीवन स्टाफ नर्स के भरोसे ही रहता है।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में 10 बेड का जीरियाट्रिक वार्ड स्थापित है। ओपीडी के साथ ही यहां मरीजों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था है। उद्देश्य था कि बुजुर्ग मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखकर अलग से बेहतर उपचार दिया जा सके। इसके लिए अलग से चिकित्सक की तैनाती का भी निर्णय था। चार साल बाद भी यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को सामान्य वार्ड की तरह से ओपीडी के अन्य डॉक्टरों से ही उपचार दिलाया जाता है। वार्ड की दूरी अधिक होने के कारण यहां के मरीज एकांत भी महसूस करते हैं। मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों को भी एकांत होने के कारण डर सताता रहता है। यहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है। जीरियाट्रिक वार्ड के लिए दवा आदि की अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों की देखभाल के लिए एक मात्र स्टाफ नर्स की तैनाती रहती है।
विज्ञापन

नहीं बिछ सकी ऑक्सीजन लाइन : बुजुर्ग मरीजों को गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया जाता है जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत भी होती है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में तीन-तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं, लेकिन यहां आज तक ऑक्सीजन की लाइन नहीं बिछाई जा सकी। यहां भर्ती मरीजों को सिलिंडर से ही ऑक्सीजन देने की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed