{"_id":"697bc659dfb8b6bc74017c0f","slug":"mainpuri-news-foolapur-murder-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-153125-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 65 घंटे बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, लूट हुई या नहीं... पुलिस बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 65 घंटे बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, लूट हुई या नहीं... पुलिस बेनतीजा
विज्ञापन
फोटो13 फूलापुर में घटनास्थल का मुआयना करते सीओ करहल। संवाद
बरनाहल। गांव फूलापुर में मंगलवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी, मृतकों का अंतिम संस्कार हो चुका है। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। मृतक के घर पर दरोगा व आरक्षी तैनात किए गए हैं। बृहस्पतिवार को सीओ करहल और प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का दोबारा मुआयना किया।
थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर के रहने वाले किसान महेश चंद्र और पत्नी अनीता के शव मंगलवार की सुबह घर के अलग-अलग कमरों में चारपाई व तख्त पर पड़े मिले थे। मृतक के बड़े बेटे ललित ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक की लूट का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक की जांच में आरोपियों का मकसद दंपती की हत्या करना ही सामने आ रहा है। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। वहीं पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर दरोगा व सिपाहियों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के साथ घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया, मकान के चारों ओर घूम कर हत्यारोपियों के घर में प्रवेश करने आदि के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए। आसपास के लोगों व मृतक परिजन से भी जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में भी काफी देर तक सीओ ने मुआयना किया, प्रभारी निरीक्षक को कार्य संबंधी निर्देश दिए।
जुबां खामोश, अपनों को खोने का दर्द बयां कर रहीं आंखे
गांव फूलापुर में महेश चंद्र और पत्नी अनीता की हत्या के बाद सब कुछ सामान्य नजर आ रहा है, मगर, जिन्होंने अपनों को खोया है, उनकी जुबां तो खामोश है, मगर अपनों का खोने का दर्द आंखों में साफ नजर आ रहा है। महेश व अनीता के पुत्र ललित और अंकित जहां खुद को बेसहारा महसूस कर रहे हैं। वहीं मां और पिता को खोने के बाद विवाहित बेटी आरती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को घर में सिर्फ दोनों भाई बहन व कुछ खास रिश्तेदार ही मौजूद थे। सभी एक दूसरे की ओर देख तो रहे थे, मगर एक दूसरे से कुछ कह नहीं पा रहे थे। अचानक हुई घटना और परिवार मुखिया पिता महेश और मां अनीता का इस तरह से चले जाना, उनके तीनों बच्चे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। मगर, हकीकत तो यही है कि अब तीनों भाई बहन के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है।
विज्ञापन
-- -- -
किसी अपने का तो नहीं घात...
पुलिस की अब तक की जांच किसी अपने की घात की ओर इशारा करती नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी अभी किसी नतीजे पर न पहुंचने की बात कह रहे हैं। मगर, संकेत दे रहे हैं कि हो सकता है कि दोहरे हत्याकांड की कड़ी किसी अपने के घात से जुड़ी। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास का कहना है कि पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, लगातार खुलासे को लेकर पुलिस के प्रयास जारी हैं। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
घर में हुई बड़ी घटना, कैसे बजेगी शहनाई
फूलापुर निवासी किसान महेश और पत्नी की हत्या हो चुकी है, घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। घटना बड़ी होने के साथ ही अभी तक अनसुलझी है, उधर छोटे बेटे अंकित की शादी की तारीख भी करीब आती जा रही है। माता-पिता ने बेटे की शादी तारीख 18 फरवरी तय की थी, अब इतनी बड़ी घटना के बाद शादी की शहनाई कैसे बजेगी, इसको लेकर भी परिवार के लोगों में चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक परिवार के लोगों से कोई बात नहीं हो सकी है।