{"_id":"6aa04e340ccf8663340a91b4","slug":"mainpuri-news-food-safty-department-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-166289-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चाऊमीन में छिपकली निकलने के बाद जागा खाद्य सुरक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चाऊमीन में छिपकली निकलने के बाद जागा खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
फोटो 10 बेवर में बझेरा तिराहे पर फास्ट फूड विक्रेताओं को जागरूक करते खाद्य निरीक्षक। स्रोत विभा
बेवरमैनपुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम परोंखा में चाऊमीन में मरी हुई छिपकली निकलने से एक 8 वर्षीय बालक के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम परोंखा पहुंची, लेकिन चाऊमीन विक्रेता मौके पर नहीं मिला। टीम वापस लौट गई, लेकिन उन्होंने बेवर में विभिन्न स्थानों पर फास्ट फूड और अन्य फूड स्टॉल लगाने वाले विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
यह घटना सोमवार को तब हुई जब ग्राम परोंखा निवासी 8 वर्षीय बालक धनंजय पुत्र दिनेश कमल ने गांव की एक रेहड़ी से चाऊमीन खरीदी। चाऊमीन में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद बालक फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। खाद्य निरीक्षक प्रदीप कुमार ने रेहड़ी पर चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, फिंगर चिप्स, छोले भटूरे और बिरयानी बेचने वाले विक्रेताओं को सफाई रखने और खाने-पीने की चीजों को ढककर रखने की हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने बझेरा तिराहा और इटावा रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे भी अभियान चलाया।