फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news farmer compantation court

Mainpuri News: सेवा में कमी पर आलू व्यापारी किसान को देगा 19 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 11 Dec 2025 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news farmer compantation court
मैनपुरी। आलू खरीदने के बाद किसान को भुगतान नहीं करने पर आलू व्यापारी पर 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पीड़ित किसान की याचिका की सुनवाई करने के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने यह फैसला सुनाया है। पूरी धनराशि आयोग के खाते में संचालक को 45 दिन के अंदर जमा करनी होगी।थाना एलाऊ के गांव टिकसुरी के रहने वाले किसान अवधेश कुमार ने भोगांव में मैसर्स ऋषि कुमार ट्रेडर्स के संचालक नितिन कुमार को आलू के 375 पैकेट 24, 25 और 26 दिसंबर 2026 को तीन बार में बेचे थे। संचालक ने भुगतान के नाम पर 30 हजार रुपये का चेक 20 जनवरी 2024 को दिया। खाते में रुपया नहीं होने के कारण चेक बाउंस हाे गया। पीड़ित ने जब आलू की कीमत के 54818 रुपये मांगे तो संचालक ने देने से मना कर दिया। पीड़ित ने संचालक को विधिक नोटिस भेजे तो कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने नौ अगस्त 2024 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में याचिका दायर की। आयोग से भेजे गए नोटिस के बाद भी संचालक आयोग में हाजिर नहीं हुआ। पीड़ित ने आयोग में शिकायत के समर्थन में अभिलेख और प्रमाण जमा किए। याचिका की सुनवाई करने के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास, नंदकुमार ने आदेश में कहा है कि पीड़ित को संचालक 5000 रुपये वाद व्यय, 8000 रुपये मानसिक और शारीरिक कष्ट, 6000 रुपये क्षतिपूर्ति के लिए अदा करेगा। संचालक को यह धनराशि आयोग के खाते में 45 दिन के अंदर जमा करनी होगी।
विज्ञापन

-----

मूल धनराशि पर छह प्रतिशत देना होगा ब्याज
मैनपुरी। आयोग से सुनाए गए आदेश में कहा गया है कि पीड़ित के आलू की बिक्री के 54818 रुपये संचालक को देने होंगे। इस धनराशि पर 26 दिसंबर 2023 से छह प्रतिशत ब्याज भी संचालक को देना होगा। यह ब्याज 54818 रुपये की धनराशि पर दिया जाएगा। संचालक को यह धनराशि भी आयोग के खाते में 45 दिन के अंदर जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed