फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news expressway accident

Mainpuri News: एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराने पर बस में लगी आग

Mon, 27 Jul 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news expressway accident
फोटो 1 एक्सप्रेस वे पर टक्कर लगने के बाद बस में लगी आग। संवाद
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के दिल्ली से लखनऊ जा रही एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। टक्कर लगने से चालक, परिचालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली से करीब 40 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट स्लीपर बस लखनऊ जा रही थी। थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 85.500 पर आगे चल रहे एक ट्रक से बस पीछे से टकरा गई। जिस समय बस टकराई उस समय यात्री गहरी नींद में थे, अचानके बस के टकराने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद बस में आग लग गई। टक्कर लगने से बस चालक कृष्णा निवासी चिकरंदा थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान, सह चालक अविनाश उर्फ विक्की निवासी पचगांव, धौलपुर घायल हो गए। दोनों को सैफई पीजीआई भेजा गया। इसके अलावा बस में सवार यात्री हुसैन, वासिद अहमद और सारिका को मामूली चोटें आईं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा। बस हादसे की वजह चालक को नींद आना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed