{"_id":"6a6522fbd374da09f303c5e7","slug":"mainpuri-news-electric-shock-girl-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163523-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आई मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आई मासूम, मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम की कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, शव को लेकर घर चले गए।
राधा नगर निवासी राजकुमार की चार साल की बेटी नायरा शनिवार दोपहर के घर के बाहर गली में मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। वह खेलते समय घर के बाहर रखे कूलर के पास पहुंच गई। कूलर में तीव्र करंट प्रवाहित हो रहा था, इस बात से अंजान मासूम कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। बच्ची अचेत होकर गिर गई, साथ खेल रहे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर बच्ची के परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। नायरा को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाइयों को लगा करंट
करंट की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत हुई है, वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में दो चचेरे भाई करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गांव के रहने वाले ब्रह्रानंद के मकान के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है, शनिवार दोपहर उनका आठ वर्षीय बेटा गोपाल और चचेरे भाई का पांच वर्षीय बेटा अंकुर खेल रहे थे। खेलते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन में छू गया और दोनों भाई करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।