फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmer's condition worsens after injection by quack; dies.

Mainpuri News: झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत

Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer's condition worsens after injection by quack; dies.
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के भोगापुर गांव में एक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद किसान राजवीर सिंह (48) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिरोजाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी झोलाछाप को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिजन के अनुसार भोगापुर निवासी राजवीर सिंह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। निजी डॉक्टर से आराम न मिलने पर बुधवार शाम परिजन उन्हें भोगापुर स्थित झोलाछाप सूर्यप्रकाश के पास ले गए। सूर्यप्रकाश ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही राजवीर की हालत बिगड़ने लगी। परिजन राजवीर को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता ने संज्ञान लिया। उन्होंने झोलाछाप के नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed