फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dimple yadav

Mainpuri News: शंकराचार्य का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

Mon, 26 Jan 2026 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dimple yadav
फोटो 51 पत्रकारों से वार्ता करती सांसद डिंपल यादव।
करहल। सपा सांसद डिंपल यादव और विधायक तेजप्रताप यादव रविवार को करहल के गांव मढ़ापुर पहुंचे। सांसद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शंकराचार्य का जो अपमान हुआ है वह निंदनीय है। भाजपा वाले सनातन धर्म की बात करते हैं लेकिन शंकराचार्य का जिस तरह अपमान किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त किया गया। मूर्तियाँ तोड़ी गईं। अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति खंडित की गई। कह दिया गया कि आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस से चित्र बनाए गए हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश के मुखिया झूठ बोले हैं। सत्ता में बैठे लोगों का अहंकार बोल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उससे साबित होता है कि भाजपा जनता का ध्यान नहीं रखती। भाजपा केे लोग सिर्फ अपना चुनाव जीतने की सोचते हैं। नोएडा मे इंजीनियर की गड्ढे में गिरकर मृत्यु हो गई और लोग देखते रहे। भाजपा सरकार अपनी कमियों को न देखती है और न स्वीकार करती है। आनंद दिवाकर, शशांक दीक्षित, कमलेश दिवाकर, चुन्नीलाल दिवाकर, बबलू दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed