फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news crpf sub inspecter death sickness

Mainpuri News: छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के एसआई की बिगड़ी तबीयत, मौत

Mon, 19 Jan 2026 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news crpf sub inspecter death sickness
फोटो 4 मृतक करन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
मैनपुरी। एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर शहर के चांदेश्वर रोड स्थित आवास पर आए सीआरपीएफ के एसआई की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ककरेटा निवासी 54 वर्षीय करन सिंह सीआरपीएफ में एसआई के पद पर वर्तमान में वह दिल्ली में तैनात थे। एक सप्ताह पूर्व वह सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर रोड स्थित आवास पर आए थे। रविवार की सुबह पत्नी व बेटी के साथ बैठे हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन ने बताया कि मृतक एसआई के दो पुत्र व एक पुत्री है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed