फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news crocodile enter village

Mainpuri News: रात में घर में मगरमच्छ घुसने से दहशत

Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news crocodile enter village
फोटो 12 ढकरई में मगरमच्छ को पकड़ते पुलिस कर्मी सहित ग्रामीण। संवाद
घिरोर। घर में मगरमच्छ को देखकर दहशत मच गई। गृह स्वामी नन्हे की चीखपुकार से ग्रामीण एकत्रित हो गए। 112 नंबर पर कॉल की तो रात ढाई बजे पुलिस ने पहुंचकर रस्सियों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद बांधकर वन विभाग की टीम और थाना पुलिस को सूचना दी। सुबह सात बजे के लगभग वन विभाग की टीम ने अपने साथ ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है। थाना क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी नन्हे अपने घर पर पड़े छप्पर के नीेचे चबूतरा पर सो रहे थे। रात में लगभग सवा दो बजे मगरमच्छ को देखकर कुत्तों ने भौंकना शुरू हुए तो नन्हे की आंख खुलीं। पांच फुट से अधिक लंबे मगरमच्छ को घर की तरफ आता देख अफरा-तफरी मच गई। चीखपुकार सुनकर जगमोहन सिंह, जुम्मन खां, राजकपूर, शिव कुमार, ब्रजेश यादव, झम्मन खां, रक्षपाल वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

रात में वन विभाग का नंबर न होने से पीआरवी 112 पर कॉल की तो ढाई बजे पीआरवी पहुंची। साहस दिखाते हुए उपनिरीक्षक अनेक सिंह, हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामवीर सिंह, चालक विनोद सिंह ने रेस्क्यू कर रस्सी तथा लाठी-डंडों के साथ ग्रामीणों की मदद से बांध लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कुछ समय बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। सुबह पांच बजे के लगभग वन विभाग के कर्मचारी वन दरोगा सुशील तिवारी, अशोक कुमार, मुकेश कुमार पहुंच गए। सुबह ट्रैक्टर का इंतजाम होने के बाद सात बजे मगरमच्छ को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed