फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cricket won pakistan

Mainpuri News: पाकिस्तान पर जीत, आतिशबाजी के साथ जश्न में डूबा मैनपुरी

Mon, 16 Feb 2026 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cricket won pakistan
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद जीत के जश्न
मैनपुरी। टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार और बेहतरीन मुकाबला देखा गया। इसमें भारत ने पाकिस्तान को बेहतरीन बॉलिंग के दम पर 61 रन से हराया। 18 वे ओवर की अंतिम बॉल पर भारत के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान का अंतिम विकेट झटक लिया और टीम को ऑल आउट कर दिया। इसके बाद शहर में कई जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के मैच पर अपनी नज़रें गड़ाए बैठे लोग काफी देर से इस पल का इंतजार कर रहे थे। लगातार गिरते पाकिस्तान के विकेट भारतीय प्रशंसकों को की धड़कनों को लगातार बढ़ा रहे थे और उनका जोश हाई कर रहे थे। भारत के मीडियम फास्ट बॉलर हार्दिक पांडे के 18 वे ओवर की अंतिम बॉल पर पाकिस्तान का शाहीन आफरीदी का अंतिम विकेट भी गिर गया। क्रिकेट मैदान प्रशंसकों के भारत माता की जय और इंडिया इंडिया के नारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


शहर में कई जगह भारत-पाकिस्तान के इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई थी। करहल रोड पर प्रशंसक टकटकी लगाए स्क्रीन के सामने बैठकर लगातार इस मैच के एक-एक पल को बेसब्री से देख रहे थे और उन्हें इंतजार था कि कब भारत के तेज गेंदबाज पाकिस्तान की पूरी टीम को ऑल आउट कर देंगे। जैसे ही भारत के गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान का अंतिम विकेट लिया, चारों तरफ आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed