फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cricket

Mainpuri News: हसमुख क्रिकेट क्लब और केसीसी ने जीते मैच

Tue, 09 Jun 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cricket
फोटो 30 ईशू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते रोमी यादव और अंकित यादव। संवाद
करहल। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान पर किशोरी इवेंट टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की रात खेले गए मैच में हसमुख क्रिकेट क्लब ने हाजीपुर को और केसीसी ने लकी क्रिकेट क्लब को हराया।हाजीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए। उत्कर्ष मिश्रा ने 27 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसमुख क्रिकेट क्लब ने पारी की अंतिम गेंद पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशू ने शानदार 46 रनों की पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पहली बल्लेबाजी करते हुए केसीसी ने निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट पर 199 रन बनाए। मनीष ने 89 और अमित ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकी क्रिकेट क्लब की टीम बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई। लकी क्लब 87 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए अमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अंकित यादव, संरक्षक रोमी यादव, रोमांशु यादव, विकास पांडेय, शशांक दीक्षित, हर्षवर्धन यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed