मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में शनिवार की शाम खेले गए मैच में जागीर हंटर्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को नौ विकेट से हराया।सुल्तानगंज डायनामाइट ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। नीरज यादव ने 33, राहुल और अनिल ने 22-22 रनों की पारी खेली। जागीर हंटर्स के राहुल ने चार और राजू ने दो विकेट लिए। जागीर हंटर्स ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपू ने 58, शिवांक ने 25 और अनूप ने 13 रनों की पारी खेली। सुल्तानगंज के सुधीर को एक मात्र विकेट प्राप्त हुआ।
जागीर हंटर्स के राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतोष कमल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग रवि सिंह और रवि कुमार ने, स्कोरिंग नितिन मुकेश और दीपक पांडेय ने की। मैच का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान और दीपचंद्र ने सुनाया। इस दौरान सतीश, राहुल, सचिन, पवन, अनुरुद्ध, कुल प्रताप, नमन तिवारी, राम दीक्षित, जेपी आदि मौजूद रहे।