फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news court hartal

Mainpuri News: वकील 12 जून तक नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

Tue, 09 Jun 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news court hartal
फोटो 33 वकीलों की बैठक में बोलते अध्यक्ष राजेश यादव। स्रोत स्वयं
भोगांव। तहसील के एक अधिवक्ता के साथ जीटी रोड चौराहा पर पुलिस की कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार के विरोध में तहसील के वकीलों ने 12 जून तक पूरी तरह न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के अध्यक्ष को पत्र भेजकर सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

28 मई को जीटी रोड चौराहा पर चेकिंग के नाम पर पुलिस कर्मियों ने अधिवक्ता गौरव शाक्य के साथ कथित तौर पर अभद्रता की। आरोप है कि पुलिस वालों ने जबरन उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर पहिए में डंडा डालकर उन्हें गिराने का प्रयास किया। इसकी शिकायत एसडीएम से भी वकीलों ने की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को तहसील अभिभाषक परिषद की बैठक हुई। बैठक में 12 जून तक सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश यादव, महासचिव हेमंत मिश्रा, सुबोध सक्सेना, रमेशचंद्र तिवारी, मोहम्मद हनीफ, सुधांशु मिश्रा, श्यामसिंह शाक्य, राजेश पांडेय, अजय दीक्षित, जयकुमार दुबे, राजबहादुर सिंह चौहान, चंद्रमोहन दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed