फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news child miss police search

Mainpuri News: मां की डांट से नाराज बच्ची को पुलिस ने मनाया

Thu, 26 Feb 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news child miss police search
घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका मां की डांट से नाराज होकर घर से चली गई, तलाश में जुटी पुलिस ने चार घंटे से लापता बच्ची को मना कर दादा को सौंप दिया। बच्ची को सकुशल पाकर सभी के चेहरे पर खुशी छा गई।कस्बा के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक 9 साल की बच्ची शैतानी कर रही थी, मां ने बच्ची को डांट लगा दी। बच्ची को यह बात इतनी बुरी लग गई कि वह गुस्से में घर से बाहर निकल गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद परिजन ने तलाश किया, मगर बच्ची का कहीं पता नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन ने थाने पहुंच कर जानकारी दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने टीम को बच्ची की तलाश में लगाया। चार घंटे से लापता बच्ची को पुलिस ने सकुशल ढूंढने में सफलता हासिल की। बच्ची से पूछा तो उसने घर से जाने की वजह मां की डांट बताई। इस पर थानाध्यक्ष ने समझाया कि मां की डांट गुस्सा नहीं होती, बल्कि प्यार होती है। इसके बाद बच्ची दादा के साथ खुशी-खुशी घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed