फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news boy body found hang

Mainpuri News: एलाऊ में 15 वर्षीय किशोर का शव झूलता मिला

Sat, 07 Mar 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news boy body found hang
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भारापुर नगरिया में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर का शव नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही विनोद कुमार के पुत्र सनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नदी किनारे कंज के पेड़ पर शव लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजन भी खबर मिलते ही पहुंच गए। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजन को अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किशोर ने खुदकुशी की है या उसके साथ कोई अन्य घटना हुई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह भारापुर नगरिया गांव के लोगों ने नदी किनारे एक कंज के पेड़ पर शव लटकता देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि यह शव गांव के ही विनोद कुमार के 15 वर्षीय पुत्र सनी का था। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई आपराधिक घटना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed