फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news board exam

Mainpuri News: हिंदी का सरल प्रश्नपत्र देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Thu, 19 Feb 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news board exam
फोटो 37 आरजू - फोटो : ट्रामा सेंटर में आग से झुलसे लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का बुधवार से आगाज हो गया। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों ही प्रश्नपत्र आसान रहे। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता नजर आई्। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। सुबह प्रथम पाली में 8:30 बजे से हाईस्कूल हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई । परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान डीआईओएस सतीश कुमार, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल आदि के साथ सभी सचलदल सक्रिय रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट रवीश कुमार मिश्रा ने श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रामनगर रठेरा, रामबेटी इंटर कॉलेज कुचेला आदि का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था।
विज्ञापन

---
पर्यवेक्षक और मंडलीय सचलदल ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए पहले दिन से ही अधिकारियों ने जिले में डेरा डाल लिया है। प्रदेशीय पर्यवेक्षक अमित कुमार ने बुधवार को प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट हिंदी परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने किशनी और मैनपुरी विकास खंड के परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण किया। जबकि मंडलीय सचलदल के प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने घिरोर क्षेत्र के स़्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

---
हाईस्कूल हिंदी परीक्षा में 2315 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
बुधवार को प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से जिले के 93 केंद्रों पर हाईस्कूल हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा कराई गई। एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल ने बताया कि हिंदी में पंजीकृत 29666 परीक्षार्थियों में से 27357 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2309 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। वहीं प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत 11 में से पांच परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि छह परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परीक्षा से पहले डर लग रहा था कि परीक्षा कठिन होगी लेकिन प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं था। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है।
आरजू कक्षा 12
---
हिंदी का प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं था। सबकुछ पढ़ा हुआ आया था। निश्चित ही अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
सची कक्षा 12
----
परीक्षा से पहले बहुत घबराहट हो रही थी। लेकिन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुुई। प्रश्नपत्र आसान था।
सृष्टि त्रिपाठी कक्षा 12

फोटो 37 आरजू

फोटो 37 आरजू- फोटो : ट्रामा सेंटर में आग से झुलसे लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

फोटो 37 आरजू

फोटो 37 आरजू- फोटो : ट्रामा सेंटर में आग से झुलसे लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed