{"_id":"6928b8641e027f0b860e64fd","slug":"mainpuri-news-bar-coucil-election-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-149522-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 25 सदस्यों काे चुनेंगे जिले के 1214 अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 25 सदस्यों काे चुनेंगे जिले के 1214 अधिवक्ता
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 1214 अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए 25 सदस्यों का चुनाव करेंगे। बार काउंसिल ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची जिले की सभी बार एसोसिएशन को भेज दी गई है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए 25 सदस्यों का चुनाव होना है। सदस्य बनने के लिए 334 वकीलों ने नामांकन किए हैं। मैनपुरी में 27 और 28 जनवरी को दो दिन तक दीवानी न्यायालय केे सभागार में मतदान होगा। जिला जज की ओर से नामित किए एक न्यायिक अधिकारी की देखरेख में मतपत्र से मतदान कराया जाएगा। मतदाता सूची में जिले के उन वकीलों को शामिल किया गया है। उनके पास बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से जारी किए गए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) नंबर मौजूद हैं। बिना सीओपी नंबर वाले वकील मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव पांच साल के लिए होता है। बार काउंसिल के लिए चुने गए 25 सदस्य ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बार काउंसिल ही सभी बार एसोसिएशन की पैतृक संस्था है। बार काउंसिल ही वकीलों के हितों के लिए कार्य करती है। शिकायतों की जांच के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ही संबंधित वकील के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है।