फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news asthema and heart attack 4 death

जानलेवा ठंड : अस्थमा से तीन हृदयाघात से एक ने तोड़ा दम

Wed, 14 Jan 2026 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news asthema and heart attack 4 death
मैनपुरी। ठंड अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बीते 24 घंटे में सांस लेने में दिक्कत होने के कारण दो महिलाओं सहित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, ह्दयगति रुकने के कारण एक वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के 802 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला गहियर निवासी रामशकील (57) पिछले एक साल से अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित चल रहे थे। परिजन उनका उपचार एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। मंगलवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोपहर को उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी मुन्नी देवी (58) भी अस्थमा से पीड़ित थीं। सोमवार की रात 10 बजे के करीब अचानक हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर निवासी कुसमा देवी (72) की भी सोमवार की शाम अस्थमा की दिक्कत होने के कारण मौत हो गई। दन्नाहार क्षेत्र के ही गांव हलपुरा निवासी रामचंद्र (70) मंगलवार सुबह घर पर थे। तभी अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. जेजे राम ने बताया कि एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है शेष को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed