फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri murder case news shiv veer brutally killed bride and bridegroom on suhagrat including three other

सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच

Thu, 29 Jun 2023 07:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 07:19 AM IST
सार

मैनपुरी में बड़े भाई ने सुहागरात वाले दिन ही अपने सगे छोटे भाई और उसके नवेली दुल्हन सहित एक अन्य छोटे भाई, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन, दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

 

विज्ञापन
mainpuri murder case news shiv veer brutally killed bride and bridegroom on suhagrat including three other
Mainpuri Murder Case: सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिववीर ने सुहागरात वाले दिन ही अपने छोटे भाई व उसकी दुल्हन सहित पांच लोगों को फरसा से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। नवविवाहिता सोनी पर किए गए वार बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं। वहीं पास सो रहे भाई के सिर और गर्दन पर पांच वार किए।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर असरोही की है। दूल्हा-दुल्हन की हत्या करके छत को खून से सराबोर करने के बाद वह नीचे आया। यहां आंगन में सो रहे अन्य परिजन का खून बहाया। गोकुलपुर अरसारा का रहने वाला शिववीर यादव दोनों भाइयों भुल्लन और सोनू से प्यार करता था। दोनों भाई भी उसे खूब सम्मान देते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों के बीच छोटी मोटी नोकझोंक होती रहती थी। लेकिन, भाइयों के बीच इतनी खटास नहीं थी कि एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाएं। लेकिन शनिवार को न जाने शिववीर का कौन सा प्रतिशोध सिर चढ़ गया कि उसने दोनों भाइयों सहित पांच लोगों की हत्या कर दी।

नव विवाहित सोनी ने शनिवार को पहली बार ससुराल में पैर रखा था। उसकी हत्या में शिववीर ने जो बर्बरता दिखाई, उसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपी ने सोनी पर फरसे से कुल छह वार किए। चेहरे पर होंठ के पास दो वार किए, इसके बाद सिर पर एक और हाथों पर तीन वार कर मार डाला।

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

पास ही सो रहे भाई सोनू पर फरसा चलाते हुए एक के बाद एक सिर, गर्दन और हाथ पर पांच वार किए। आरोपी ने भाई भुल्लन तीन वार और बहनोई सौरभ पर चार और भाई के दोस्त दीपक पर तीन वार फरसा से वार किए। हत्याएं करने के बाद बाहर आकर पत्नी, मामी और पिता पर भी हमला किया।

यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
 

छोटे भाई की शादी से शिववीर नाखुश था या हत्याकांड की वजह कुछ और थी। समय के साथ इन सवालों के जवाब मिल सकेंगे। लेकिन यह तो तय है कि बीते कुछ दिनों से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। पास ही गांव में रहने वाली बुआ जब बरात जाने से दो दिन पहले घर आईं थी, तब आरोपी ने उनके महिलाओं की तरह पैर छुए थे।

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर के बदले हुए व्यवहार को लेकर भी चर्चा हो रही है। पास के गांव में रहने वाली बुआ गोपश्री बरात से दो दिन पहले घर आईं थीं। तब शिववीर ने उनकी आवभगत की और शादी में जरूर आने की जिद की। इस बार पैर छूने का अंदाज बदल गया था। उसने महिलाओं की तरह बुआ के पैर दबा-दबा कर छुए थे।

इस पर बुआ और परिजन भी बदले व्यवहार पर आश्चर्यचकित थे। दरअसल पहले कभी शिववीर बुआ से इतना अपनापन नहीं जताता था। लेकिन तब शायद किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि शिववीर अपने ही परिवार के लोगों की जान का दुश्मन बन जाएगा। घटना के बाद परिवार के सभी लोग स्तब्ध हैं।

मैनपुरी के किशनी गांव के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया। एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed