फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri MP Dimple Yadav very fond of jewellery who known for her simplicity among public

UP: सोने और हीरे-मोती के जेवरातों की शौकीन हैं डिंपल यादव, जानें कितने किलो गहने... कितने करोड़ की मालकिन?

Wed, 17 Apr 2024 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

डिंपल यादव सोने के साथ हीरे और मोती के जेवरातों की शौकीन हैं। आगे पढें और जानें कितने किलो गहने व कितने करोड़ की मालकिन हैं मैनपुरी सांसद...

विज्ञापन
Mainpuri MP Dimple Yadav very fond of jewellery who known for her simplicity among public
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जनता के बीच अपनी सादगी के लिए पहचानी जाने वाली सांसद डिंपल यादव निजी जिंदगी में आभूषणों की बेहद शौकीन हैं। उनके पास पौने तीन किलो सोना है। लाखों के हीरे और मोती हैं। 15.54 करोड़ की संपत्ति की मालकिन डिंपल के पास अपनी कार नहीं है। वहीं पति अखिलेश यादव संपत्ति के मामले में डिंपल से कहीं आगे हैं। वे 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन


ये जानकारियां डिंपल यादव ने मंगलवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में सार्वजनिक की हैं। डिंपल यादव के पास 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 5.10 लाख रुपये की चल संपत्ति है। पति अखिलेश यादव की अगर बात करें तो उनके पास 17.22 करोड़ की अचल संपत्ति और 9.12 करोड़ की चल संपत्ति है।

विज्ञापन

डिंपल यादव आभूषणों के मामले में सभी प्रत्याशियों पर भारी हैं। 27704 ग्राम सोने के साथ ही उनके पास 203 ग्राम मोती और 125.75 कैरेट हीरे हैं। अखिलेश यादव के पास न तो सोना है और न ही हीरे मोती। हमेशा ही लंबी कारों में नजर आने वाली डिंपल यादव के पास अपनी कार तक नहीं है। उनके पति अखिलेश यादव का हाल भी कुछ ऐसा ही है, उनके पास भी कोई कार नहीं है। 

यह भी पढ़ेंः-  सत्ता का संग्राम: आगरा में चाय पर हुई चर्चा... तो जनता ने खुलकर कही मन की बात; वीडियो में देखें किसने क्या कहा?

हलफनामे में डिंपल यादव ने अखिलेश यादव की देनदारी दिखाई है। दायित्वों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन पर अखिलेश यादव के 54.26 लाख रुपये हैं। 2022 में हुए उप चुनाव में दाखिल हलफनामे से अगर तुलना करें तो डिंपल यादव की संपत्ति में 2.56 करोड़ का इजाफा हुआ है।
 
विज्ञापन

हाईटेक हैं डिंपल; फेसबुक, एक्स और इंस्टा पर है अकाउंट

सांसद डिंपल यादव असल जिंदगी में काफी हाईटेक हैं। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हलफनामे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी भी साझा की है। इसमें उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अपना अकाउंट होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही व्हाट्सएप चैनल भी होने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः- UP: नाव से टकराई यमुना में उतराती लाश, UPSC में सफल अभ्यर्थी की मौत की उड़ी अफवाह; एक सा नाम बना भ्रम की वजह


 

प्रोफाइल

  • नाम: डिंपल यादव
  • उम्र: 46 वर्ष
  • शिक्षा: बीकॉम
  • स्वयं ने आयकर भरा: 6750148 रुपयेपति ने आयकर भरा: 8451721 रुपये
  • स्वयं पर अचल संपत्ति: 104455918 रुपये
  • पति पर अचल संपत्ति: 172200858 रुपये
  • स्वयं पर चल संपत्ति: 51035379 रुपये
  • पति पर चल संपत्ति: 91291728 रुपये
  • स्वयं पर आभूषण: 2774.674 ग्राम सोना, 203 ग्राम मोती, 125.75 कैरेट हीरे
  • पति पर आभूषण: शून्य
  • कार: दोनों पर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed