{"_id":"69006ed1e6999fd06700522f","slug":"mainpuri-encounter-one-criminal-injured-another-escapes-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था आशू, नहर के पुल पर हुई मुठभेड़; पैर में गोली लगते ही गिर पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था आशू, नहर के पुल पर हुई मुठभेड़; पैर में गोली लगते ही गिर पड़ा
Tue, 28 Oct 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:50 PM IST
सार
कारोबारी से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो महीने से सिरदर्द बना हुआ बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली कस्बा स्थित नवीन मंडी में कारोबारी से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाशों से सोमवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। नहर पुल पर हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
घायल बदमाश की पहचान आशू गिहार पुत्र सुनील गिहार निवासी गिहार बस्ती, कुरावली के रूप में हुई है। आशू पर मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दो माह से उसकी तलाश में थी। जानकारी के अनुसार, आशू ने अपने साथी के साथ मिलकर दो माह पूर्व मंडी में कारोबारी अनिल कुमार से 50 हजार रुपये लूटे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात करीब 1 बजे नगला ऊसर मोड़ के पास नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आशू घायल हो गया और पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को कुरावली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास और सीओ सच्चिदानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।