{"_id":"590f616b4f1c1bdc558510b0","slug":"mahilaen-pran-karen-nahin-karengee-ghoonghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं प्रण करें, नहीं करेंगी घूंघट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं प्रण करें, नहीं करेंगी घूंघट
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 07 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा का अनावरण करते मुलायम सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हमारी संस्कृति में घूंघट का कहीं स्थान नहीं है। सावित्री, सीता और द्रोपदी तीनों इसका उदाहरण हैं। महिलाएं आज से प्रण लें कि वे घूंघट नहीं करेंगी। वहीं पुरुष भी औरतों से घूंघट न करवाएं और उन्हें बराबरी का दर्जा दें। ’ यह बात समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सैफई से लगे गांव गुन्हैया में शहीद धर्मेंद्र यादव और समाजसेवी राम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण के मौके पर मौजूद लोगों के बीच घूंघट में बैठी महिलाओं को देख कर कही।
उन्होंने घूंघट से किनारा करने की अपील करते हुए महिलाओं को खुल कर अपनी बात रखने और हर क्षेत्र में बराबरी करने को कहा। साथ ही पुरुषों को संस्कृति का हवाला देकर सहयोग देने की बात कही। हालांकि पूरे कार्यक्रम में वे पुरानी यादों में ही खोए रहे। अधिकांश समय वह क्षेत्र के पुराने साथियों के बारे में ही बोलते रहे। उन्होंने उस समय के स्वर्गीय राम सिंह यादव, सुरेश चंद्र चौहान, नत्थू सिंह यादव, कांताप्रसाद, हाकिम सिंह आदि का नाम लेते हुए कहा कि उक्त लोगों ने उनके राजनीतिक कैरियर में बहुत सहयोग किया। उनके बिना वे आज कुछ भी न होते। यहीं से चार बार चुनाव भी जीते। वर्तमान में तेजप्रताप को भी चुनाव लड़ाया। मैनपुरी सैफई मार्ग पर कहा कि यह सुरेश चंद्र चौहान की मांग पर बनवाया था। आज यह क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है। किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि जमीन जितनी तेजी से घट रही है आबादी उतनी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जरूरत है कि किसानों के लाभ की योजनाएं चलाई जाएं। ताकि वे संपन्न हो सकें। मौजूद जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सभी जात और वर्गों के लोगों का सम्मान करें। विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक आलोक शाक्य, अनिल यादव, मानिक चंद यादव, सुभाष यादव, सुमन यादव, संध्या कठेरिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक रामनरेश यादव और संचालक हरपाल सिंह यादव थे।
गोपनीय पत्र भेज शिकायत करें
भाषण के अंत में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यदि किसी अधिकारी से कोई शिकायत है तो वे गुप्त शिकायत भेजें। बिना नाम खोले तत्काल कार्रवाई कराने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि थाना और तहसील में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। यदि यह दोनों जगह सुधर जाएं तो किसानों और आम आदमी को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
घड़ी दिखाने की मना की
मुलायम सिंह यादव जब भाषण दे रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन्हें घड़ी दिखाकर कुछ कहा। इस पर उन्होंने कहा कि घड़ी मत दिखाओ इन लोगों से बात करने का कभी-कभी समय मिलता है। इससे पूूरा पंडाल तालियों से गूंज पड़ा।