फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mahila ne lagaaya inspektar par rishvat lene ka aarop

महिला ने लगाया इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप

Sat, 13 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 13 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
mahila ne lagaaya inspektar par rishvat lene ka aarop
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार गैंगेस्टर के आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी व भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है। महिला का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उससे पैसा लेने के बाद भी उसके पति को जेल भेज दिया है। जांच एसपी ने सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गांव हरचंदपुर में दबिश देकर गैंगेस्टर के आरोपी वीरेंद्र उसके भाई गौतम और पत्नी को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान घर से दो तमंचा, कई कारतूस, चाकू चोरी की बाइक के अलावा नकदी और जेवरात भी बरामद हुए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी लूट और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसका पूरा गिरोह है। यही नहीं उसके खिलाफ थाना दन्नाहार में गैंगेस्टर भी दर्ज है। वहीं पत्नी व भाई भी वारदातों में उसका सहयोग देते हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी सुमन और भाई गौतम का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

महिला सुमन का आरोप है कि इंस्पेक्टर कोतवाली ने उससे देवर को छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद भी उन्होंने गुरुवार को दबिश देकर पति, देवर और स्वयं उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी जब एसपी राजेश एस को हुई। तो उन्होंने सीओ सिटी राजेश चौधरी को आरोपों की जांच करने के लिए कहा। सीओ सिटी ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। एसपी राजेश एस का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed