फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Maharishi Valmiki fanfare procession taken out

धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki fanfare procession taken out
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि ने किया। शोभायात्रा में दर्जनों धार्मिक झांकियां व नगर के मशहूर बैंड के साथ आराध्य देव वाल्मीकि जी की प्रतिमा रथ पर विराजमान थी। इसके आगे वाल्मीकि समाज के युवा व युवतियां नृत्य करते हुए जयकारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन

शोभायात्रा पूर्व विधायक स्व. रामेश्वर दयाल वाल्मीकि के निवास मोहल्ला दरीबा से शुरू हुई। शोभायात्रा का समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। यहां से यह मोहल्ला गाड़ीवान, गांधी पार्क, नगला रते, अग्रवाल, कटरा, नगला टाल, नगरिया, जुला का नगला, नगला पाई बागवान, गोलाबाजार आदि मुख्य मार्गों से होती हुई वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और महामंत्री राजू सेठ के तत्वावधान में आराध्य देव वाल्मीकि जयंती एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार, ग्रीश चंद्र चौहान, सुदेश कुमार वाल्मीकि, महेंद्र कुमार नागर, मंगलदास त्यागी, राहुल दयाल वाल्मीकि, सुरेंद्र नंदा, रमेश चंद्र, गिरीश फौजी, डीडी चौहान, शिवराम वाल्मीकि, अशोक सेठ,  रंजीत वाल्मीकि, श्रीवण कुमार आदि मौजूद थे। 

कुरावली में आकर्षक का केंद्र रहीं झांकियां
कुरावली। रविवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर कस्बा में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। एक दर्जन से अधिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
जीटी रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम पर हवन हुआ। इसमें अध्यक्ष डाक्टर संजीव वाल्मीकि, देवेंद्र सिंह राही, शिवम पाथौर, अनुभव पाथरे, अमित निराला आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं। दोपहर में शोभायात्रा का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर ने फीता काटकर किया। इसमें राधा-कृष्ण के स्वरूप ब्रज का मोहक नृत्य कर रहे थे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि का चित्र रथ पर विराजमान था। 

इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, अजय सिंह कुशवाह, अमरदीप वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, शैलेंद्र यादव बाबी, पंकज प्रताप, शंभू वाल्मीकि, धीरेंद्र वाल्मीकि, मुकेश कुमार, विकास वाल्मीकि, बृजमोहन, सचिन पाथौर, अभिषेक कुमार, अनूप कुमार, आनंद पाथरे, अजय कुमार, नीरज कुमार, अनुराग पाथरे, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed