{"_id":"682dbe74bd40478c18043be6","slug":"mafia-attacks-mining-department-team-scuffles-with-home-guards-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खनन विभाग की टीम पर माफिया का हमला...होमगार्ड से की हाथापाई, छुड़ा ले गए जेसीबी और ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खनन विभाग की टीम पर माफिया का हमला...होमगार्ड से की हाथापाई, छुड़ा ले गए जेसीबी और ट्रैक्टर
Wed, 21 May 2025 05:22 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 21 May 2025 05:22 PM IST
सार
अधिकारी पकड़े गए वाहनों को थाने ला रहे थे। तभी माफिया साथियों के साथ आया और टीम पर हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर वाहनों छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार को गांव सिरौलिया में खनन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ ली। थाने लेकर आते समय माफिया ने साथियों के साथ हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर दोनों गाड़ियां छुड़ाकर ले गए। खनन अधिकारी ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया में ग्राम पंचायत कार्यालय के पास माफिया मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर खनन कर रहे लोग भाग निकले। मौके से ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया में ग्राम पंचायत कार्यालय के पास माफिया मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर खनन कर रहे लोग भाग निकले। मौके से ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारी पकड़े गए वाहनों को थाने ला रहे थे। तभी माफिया साथियों के साथ आया और टीम पर हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर वाहनों छुड़ा ले गए। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। खनन अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को वह जानते हैं, वहीं अन्य हमलावरों को वह नहीं जानते। थाना दन्नाहार में तहरीर दी गई है।
