फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   made a video call and recorded then said give four lakhs or else I will make pornographic videos In Mainpuri

हनीट्रैपः पहले वीडियो कॉल कर की रिकार्डिंग, फिर बोला-चार लाख दो वरना अश्लील वीडियो कर दूंगा, सुनकर उड़ गए होश

Tue, 10 Jan 2023 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 09:00 PM IST
सार

आजकल साइबर अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी के नए-नए पैंतरे अपनाते रहते हैं। इनमें से अधिकांश लोग शर्म, हिचक की वजह से मामला दर्ज नहीं कराते हैं। नतीजतन वसूली का शिकार बनते हैं। ऐसा ही एक मामला मैनपुरी जिले से सामने आया है। 
 

विज्ञापन
made a video call and recorded then said give four lakhs or else I will make pornographic videos In Mainpuri
demo pic

विस्तार

मैनपुरी में एक युवक हनीट्रैप का शिकार हो गया। साइबर शातिर ने पहले तो वीडियो कॉल के जरिए जाल में फंसाया। उसके चार लाख रुपये की मांग करने लगे। ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के हरचंद्रपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवक के मोबाइल पर सोमवार की दोपहर एक वीडियो कॉल आई। उसने वीडियो कॉल ऑन करके बातचीत की। इसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर उसका चेहरा लगा हुआ एक अश्लील वीडियो आया। इके बाद फिर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि चार लाख रुपये दो, अन्यथा यह अश्लील वीडियो यूट्यूब व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर देगा। 
विज्ञापन


इसके बाद वह घबरा गया और फोन काट दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे मोबाइल पर फिर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। इसके बाद उसने वीडियो के बारे में जानकारी ली। उसने चार लाख रुपये दिए जाने की बात कही। पैसे न देने पर जेल जाने व इज्जत-सम्मान खराब होने की बात कही। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आजकल लोग फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में बिना जांचे-परखे उन लोगों की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं, जिन्हें वह जानते ही नहीं हैं। इस तरह की रिक्वेस्ट वालों में साइबर ठग छिपे रहते हैं। यह ठग फेक आईडी बनाकर प्यार का ढोंग करते हैं। विश्वास जीतकर निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लेते हैं। 


इसके बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर यूजर्स को डराते-धमकाते हैं। समझौते के नाम पर रकम मांगते हैं। इसके अलावा लकी ड्रॉ, लॉटरी, सरकारी योजनाओं के लाभ आदि के नाम पर भी ठगी की जा रही है। इससे जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed