फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   LPG Rifiling fire erupted from three shops burnt

रसोई गैस रिफिलिंग से भड़की आग, तीन दुकानें जली

Fri, 13 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 13 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
LPG Rifiling fire erupted from three shops burnt
रसोई गैस रिफिलिंग से भड़की आग, तीन दुकानें जली - फोटो : अमर उजाला
 भोगांव कस्बे में शुक्रवार की शाम रसोई गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से बेकाबू हुई आग से तीन दुकानें जल गई। दुकानदार भी लपटों की जद में आकर झुलस गया। सिंलेडर फटने से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। घंटेभर जूझने के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


भोगांव कस्बा में घंटाघर के समीप सर्वेश गुप्ता की गैस रिफिलिंग की दुकान है। वह बड़े रसोई गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों की रिफलिंग करता है। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे वह गैस रिफिलिंग कर रहा था। इस दौरान गैस लीकेज से अचानक सिलेंडर में आग लग गई। पहले तो दुकानदार और वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इससे लपटों की जद में आने से दुकानदार सर्वेश गंभीर रूप से झुलस गए। सर्वेश को लेकर लोग जैसे ही दुकान से भागे, तभी दुकान के अंदर जलते हुए सिलेंडर फटने लगे। इससे पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। धमाकों से बेकाबू हुई लपटों ने बगल में स्थित ममता पुस्तक भंडार और एक नाई की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटेभर जूझने के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने झुलसे दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एएसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यदि अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही थी, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed