फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Love Jealousy and Murder Woman Killed Body Hung to Fake Suicide

UP:  पापी मामा...भांजे की पत्नी से अवैध संबंध, फिर इसलिए कर दिया उसका कत्ल; पुलिस पूछताछ में बताई पूरी कहानी

Sat, 17 Jan 2026 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 10:15 AM IST
सार

 करहल थाना पुलिस ने 11 जनवरी को हुई 32 वर्षीय महिला की मौत की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने मृतक महिला के मामा ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वो वजह भी बताई, जिसके कारण उसने भांजे की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 
 

विज्ञापन
Love Jealousy and Murder Woman Killed Body Hung to Fake Suicide
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना पुलिस ने 11 जनवरी को हुई 32 वर्षीय महिला की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी मामा ससुर को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रेम संबंधों में ईर्ष्या के चलते अपनी बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था, ताकि पुलिस को आत्महत्या की ओर घुमाया जा सके।
विज्ञापन



 

पकड़े गए हत्यारोपी धर्मेंद्र कुमार निवासी मानपुर ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके अपने भांजे की पत्नी (बहू) के साथ पिछले चार माह से प्रेम संबंध थे। उसे शक था कि वह अपने एक पुराने प्रेमी (पड़ोसी) से अभी भी संपर्क है। आरोपी ने पुलिस को बताया, वह कई बार मना करने के बाद भी पड़ोसी से बात करती थी। 10 जनवरी की रात उसे बात करते देख लिया था, जिसके बाद मैंने उसे मिलने बुलाया। वहां विवाद हुआ और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार  रात धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए मृतका की साड़ी से ही शव को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह हुई थी वारदात
मामला 11 जनवरी का है, करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच  की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed