फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lightning fuse blown into a transformer fire

ट्रांसफार्मरों में आग लगने से बिजली का फ्यूज उड़ा

Sat, 29 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 29 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lightning fuse blown into a transformer fire
ट्रांसफार्मरों में आग लगने से बिजली का फ्यूज उड़ा - फोटो : अमर उजाला
गर्मी बढ़ते ही ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। मोहल्ला गाड़ीवान में शनिवार दोपहर बाद अचानक दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग से हड़कंप मच गया। बिजली आपूर्ति बंद कराकर आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। घनी बस्ती के बीच ट्रांसफार्मर में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होने से पूर्व बिजली विभाग ने बड़े-बड़े दावे किए थे। इनकी पोल अब खुलने लगी है। पिछले एक सप्ताह में चार ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी है। सबसे पहले सेंट मेरी स्कूल के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उसके बाद बंशीगोहरा में रखे ट्रांसफार्मर में आग लगी। शुक्रवार को कृष्णा टाकीज रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। वहीं शनिवार को मोहल्ला गाड़ीवान में रखे दो ट्रांसफार्मर में दोपहर दो बजे आग लग गई। हवा चलने की वजह से आग ने तेजी पकड़ ली। घनी बस्ती के बीच ट्रांसफार्मर में लगी आग से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने करहल रोड सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कराकर निजी संसाधनों से आग पर आधा घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। घनी बस्ती के बीच ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी होते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर पर पानी डाला और आग को पूरी तरह से बुझा दिया। ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी होते ही जेई केके शर्मा, अधिशासी अभियंता एके पांडेय तकनीकी कर्मचारियों के साथ वहां पहुंच गए। कर्मचारियों ने वहां से ट्रांसफार्मर हटाकर स्टोर में भिजवाया। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाकर उसको लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जेई ने बताया रात नौ बजे तक ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। ट्रांसफार्मर फुंकने से गाड़ीवान, आंशिक लोहाई, आंशिक सराउग्यान, आंशिक करहल रोड क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा क्षेत्र में देर शाम शुरू हुई आपूर्ति
 कृष्णा टाकीज रोड पर शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद शनिवार को पूरे दिन कर्मचारी काम में लगे रहे। फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के बाद देर शाम आपूर्ति चालू कर दी गई। हनुमान मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद मोहल्ला ककरइया, दरीबा, बजाजा बाजार, बड़ा चौराहा, आंशिक दरीबा, आंशिक कटरा, यादव मार्केट, बड़ा चौराहा क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई थी।
 
कर्मचारियों की लापरवाही से लग रही आग
मैनपुरी। शहर के ट्रांसफार्मर में एक के बाद एक आग लग रही है। इसका एक मुख्य कारण कर्मचारियों की लापरवाही भी है। ट्रांसफार्मर के तार बेहद लापरवाह तरीके से जोड़े जाते हैं। निजी स्वार्थों के चलते कनेक्शन के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान तक नहीं रखा जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि गरमी में हवा चलने से तार हिलते हैं और स्पार्किंग होने के बाद उनमें आग लग जाती है। इससे विभाग को लाखों रुपये की हानि होती है।


भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान
एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली कटौती का संकट लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर में सुबह पांच बजे से 11 बजे तक की लंबी अवधि तक बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। जब बिजली मिलती है तो उसमें भी नगर की जर्जर लाइनों में फाल्ट के चलते सप्लाई को बंद करना पड़ता है। इससे दिन में बमुश्किल तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। मोहल्ला ब्रह्मनान में बीते दो दिन से बिजली आपूर्ति ध्वस्त है। स्थानीय लोगों ने बिजली सप्लाई दुरुस्त किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed